फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री की तबियत खराब होने पर टीईटी ने स्टेशन पर उतारा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री की तबीयत खराब होने पर टीटीई ने स्टेशन पर उतारा, मौत
विज्ञापन

बहराइच। सूरत से कमाकर घर लौट रहे एक यात्री की तबीयत ट्रेन में खराब हो गई। उसे टीटीई ने जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। कुछ देर बाद यात्री की मौत हो गई। इस मामले में यात्रियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएचसी ले गई। पुलिस ने जीआरपी को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के पुरंदरपुर कंवलदहा शैलदा गांव निवासी रामांगद (34) पुत्र मोतीलाल सूरत में नौकरी करते थे। वह गुरुवार को ट्रेन से घर लौट रहे थे। साथ में उनका 12 वर्षीय भतीजा मिंटू भी था। लेकिन बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में रामांगद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रामांगद ने टीटीई से दवा दिलाने की बात कही। लेकिन टीटीई ने दवा दिलाने के बजाय रामांगद को भतीजे के साथ सुबह 10:30 बजे जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही उतरवा दिया। जब उसका भतीजा लोगों से मदद की गुहार कर रहा था। तभी रामांगद बेहोशी की स्थिति में पहुंच गए। यात्रियों की मदद से 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलवाकर रामानंद को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष हरि सिंह ने मामले से जीआरपी गोंडा को अवगत कराया है। साथ ही मृतक के घर भी सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें