फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर के खंभे में उतरा करंट, महिला समेत तीन झुलसे, बकरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉवर के खंभे में उतरा करंट, महिला समेत तीन झुलसे
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर बकरी की मौत, एक झुलसी
जरवल (बहराइच)। कस्बे के जामा मस्जिद मोहल्ले में शुक्रवार को बरसात के समय एक कंपनी के टॉवर के दो पोल में करंट उतरने से एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए, जिनका इलाज सीएचसी में कराया गया। वहीं, करंट लगने से एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। बरसात के समय प्रति वर्ष पोल में करंट उतरता है, लेकिन शिकायत के बाद भी टॉवर के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत के जामा मस्जिद मोहल्ले में लोहे के दो खंभे वोडाफोन टॉवर के लगे हुए हैं। इस टॉवर के खंभे में बरसात होने पर करंट उतरता है। शुक्रवार को बरसात के समय खंभे में करंट उतरने से रास्ते से गुजर रहे मोहल्ला वैराकाजी निवासी सैफ अली (30), मोहम्मद इसरार (32) तथा तब्बो (29) पत्नी चुनई झुलस गईं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, करंट की चपेट में आने से मन्ना सलमानी की बकरी की मौत हो गई, जबकि रमजान की बकरी झुलस गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करंट उतरने की शिकायत टॉवर के कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे बरसात में लोग इसका शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें