फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के चिकित्सा शिविर में 470 महिला व पुरुषों का हुआ इलाज, बांटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी के चिकित्सा शिविर में 470 लोगों का इलाज
विज्ञापन

लखनऊ, बहराइच व नेपाल के चिकित्सकों ने जांची सेहत
अगैया (बहराइच)। अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लखनऊ, बहराइच तथा नेपालगंज के महिला व पुरुष चिकित्सकों ने ग्रामीणों की सेहत जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। कुल 470 मरीजों का परीक्षण किया गया। एसएसबी 59वीं बटालियन के कमांडेंट कुलजीत सिंह ने बताया कि 59वीं तथा 42वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान से अगैया स्थित मुख्यालय परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ। शिविर की अध्यक्षता डॉ. एच सेन ने की। शिविर में भारत व नेपाल के सीमावर्ती गांवों से आए मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गईं। डिप्टी कमांडेंट आशीष पांडेय ने बताया कि शिविर में डॉ. आर किदवई, दिपेश गुप्त, एसके जायसवाल, अंशु शर्मा, विक्रम व अनुकेसी सहित नेपाल के कई मेडिकल अफसर मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल से डॉ. विनय कुमार, डॉ. विजित जायसवाल, मुकेश कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक, डॉ. अनिल, डॉ. अनुकेश, वर्षा, डॉ. विकास, लक्ष्मी व एसएसबी मुख्यालय से डॉ. काजमी व डॉ. नवीन ने 470 लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें