फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये में होंगी खून की 150 जांचें

Fri, 04 Dec 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खून की जांच के लिए निजी पैथोलॉजी की ओर रुख करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें बहराइच जिला अस्पताल में ही हाईटेक डायग्नोस्टिक की सुविधा मिलेगी, वो भी सिर्फ एक रुपये में।
विज्ञापन


बहराइच समेत प्रदेश के 39 जनपदों को प्रदेश सरकार ने ये सौगात दी है। अस्पताल में तैनात कर्मी 24 घंटे भर्ती मरीजों के बेड तक पहुंचकर उनका ब्लड सैंपल लेकर उन्हें इसकी रिपोर्ट मुहैय्या कराएगी। एक रुपये के पर्चे पर 150 खून की जांचें बिल्कुल मुफ्त होंगी।

उत्तर प्रदेश हेल्थ स्ट्रेंथनिंग परियोजना के तहत जिला अस्पताल को उच्च स्तरीय डाइग्नोस्टिक सुविधा से लैस किया गया है। इसकी औपचारिक शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ माहेश्वरी पांडेय ने फीता काटकर कर दी है।
विज्ञापन


इस डाइग्नोस्टिक सेंटर पर क्लीनिकल पैथोलोजी, हिमैटोलॉजी, साइटोमेट्री, एंटी कार्डियोलीपिन एंटीबॉडीज, न्यूट्रीशनल मारर्कस, हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोलॉजी, फ्लो साइटोमेट्री, ट्यूमर मारर्कस, बायोकमेस्ट्री, हार्मोंस, माइक्रोबायोलॉजी एंड सीरोलॉजी, इंफेक्शन डिजीज सीरोलॉजी, मैटरनल मारर्कस, टॉर्च, टॉक्सोप्लासमोसिस आदि 150 ब्डल जांचें यहां मरीजों को मुहैय्या होंगी। जिससे अस्पताल आने वाले मरीज को जांच के लिए किसी निजी पैथोलॉजी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सीएमएस डॉ पांडेय ने बताया कि मरीज का ब्लड सैंपल लेने के बाद उन्हें इसका रिजल्ट 24 घंटे के भीतर ही मुहैया करा दिया जाएगा। वह भी बिलकुल मुफ्त।

मरीज के बीमारी का ब्लड रिपोर्ट डायग्नोस्टिक सेंटर के वेब पोर्टल पर अपलोड होगा, जिसका प्रिंटआउट निकालकर मरीजों को दे दिया जाएगा। परीक्षण के तौर पर इसका काम जिला अस्पताल में एसआरएल डायग्नोस्टिक सेंटर ने शुरू कर दिया है।

मरीज को देना होगा पहचान पत्र

एसआरएल डाइग्नोस्टिक सेंटर 150 से ऊपर पैथालॉजी जांच के लिए संबंधित मरीज को अपनी पहचान स्पष्ट करने के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड व बीपीएल कार्ड में से किसी एक ही फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा। तभी उसकी ब्लड जांच होगी।

24 घंटे में मिलेगा रिजल्ट

जांच के लिए डाइग्नोस्टिक सेंटर आने वाले मरीज को उसके ब्लड का परिणाम 24 घंटे के भीतर ही मुहैया  कराया जाएगा। इसके लिए पैथालॉजी जांच मुहैया कराने वाली लैबों ने ऑनलाइन रिजल्ट का एक वेब पोर्टल बना रखा है।
विज्ञापन


यह लैब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों के जांच के  नमूने लेगी। इसी दौरान मरीज को रिपोर्ट मुहैय्या कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें