फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किसानों को मिली खाद, 350 लौटे खाली हाथ

विज्ञापन
पयागपुर में किसान सहकारी सेवा समिति कार्यालय पर यूरिया लेने के लिए किसानों की लगी भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। किसान सेवा सहकारी समिति में शनिवार को विभाग की ओर से 300 बोरी यूरिया भेजी गई, लेकिन खाद लेने के लिए लगभग 500 किसान पहुंच गए। इससे अफरातफरी मच गई। भीड़ अधिक होने की सूचना मिलने पर एसडीएम ने पुलिस को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन लगवाकर लोगों को खाद वितरित कराई। सिर्फ 150 किसानों को ही दो-दो बोरी यूरिया मिल सकी, जबकि 350 किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन में स्थित इफ्को केंद्र से शनिवार को पयागपुर में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर 300 बोरी यूरिया भेजी गई। इसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों काश्तकार किसान सेवा सहकारी समिति केंद्र पहुंच गए। भीड़भाड़ अधिक होने से किसानों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। खाद लेने के लिए लगभग 500 किसान पहुंच गए, लेकिन विभाग द्वारा मात्र 300 बोरी ही खाद भेजी गई। किसान आपस में धक्कामुक्की करने लगे। इससे सहकारी समिति पर अफरा तफरी मच गई। सहकारी समिति के कर्मचारियों ने सूचना एसडीएम को दी।
उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने थानाध्यक्ष मुकेश सिंह से वार्ता की। पुलिस टीम सहकारी समिति केंद्र पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को दो-दो बोरी खाद दी गई। 150 किसानों को ही खाद वितरित की जा चुकी, जबकि 350 किसान बिना खाद ही बैरंग लौट गए। इस मामले में एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती का कहना है कि पहली खेप खाद की आई। उसे किसानों में वितरित कर दी गई है। देर शाम तक या दूसरे दिन पुन: 300 बोरी खाद की रेक आएगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में किसानों को वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन

24 घंटे में दूर हो जाएगी समस्या
पयागपुर सहकारी समिति में 300 बोरी यूरिया शुक्रवार देर शाम को भेजी गई थी। किसानों की भीड़ अधिक पहुंच गई। गोंडा से खाद की रेक पहुंच रही है। 24 घंटे में सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। सभी किसानों को खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन

- सतीश कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें