फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सिपाही लाइन हाजिर, 21 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून व्यवस्था को दुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। 21 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। आठ चालकों को भी नए थाने के वाहनों को चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने शनिवार देर रात हाईवे चौकी समेत अन्य थानों में तैनात 15 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही 21 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। चार सिपाहियों को पुलिस लाइन से थाने में भेजा है। पयागपुर, विशेश्वरगंज, रिसिया, कैसरगंज, बौंडी, रूपईडीहा, रानीपुर व नानपारा के चालकों को भी बदलकर दूसरे थानों में तैनाती दी गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जल्द ही चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। एसपी ने बताया कि कार्यों में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें