फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान समेत 15 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। मंगलवार को पयागपुर थाने के दो सिपाही और एसएसबी जवान समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए आरटीपीसीआर के 222 सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैँ।
विज्ञापन

तराई के बहराइच जिले में धीरे-धीरे कोरोना की रफ्तार पुन: बढ़ने लगी है। मंगलवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि पयागपुर थाने के दो सिपाही संक्रमित निकले हैं। इनमें एक डायल 112 पर तैनात है। जबकि अगैया बटालियन का एसएसबी जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। पयागपुर के बीपीएम ने बताया कि 40 एंटीजन और 15 आरटीपीसीआर जांच हुई।
बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 50 एंटीजन और 28 आरटीपीसीआर जांच हुई है। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 84 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच हुई है। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 59 एंटीजन और 41 आरटीपीसीआर जांच हुई। विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि 80 एंटीजन और 44 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 103 एंटीजन और 54 आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 416 एंटीजन जांच की गई। जबकि 222 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें