बाबागंज। बाबा परमहंस दास कुटी रामजानकी मंदिर पर मंगलवार को 15 दिवसीय रामविवाह धनुष यज्ञ मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन उमाशंकर वैश्य और थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत रहे। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, रामपुर, अलीगढ़, गोंडा, लखीमपुर और शाहजहांपुर सहित कई जनपदों के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाई हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक कौशल किशोर वर्मा ने किया। इस दौरान बाबागंज चौकी प्रभारी शिवेश कुमार शुक्ला, शिवकुमार पाठक, कमेटी अध्यक्ष बाबादीन वर्मा, रामसागर, हेमराज, बलदेव प्रसाद, बलवीर सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, विजय शर्मा, राजेश सिंह, हरिहर प्रसाद, डब्बू सिंह, पेशकर वर्मा, खुशीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।