फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में 2.10 लाख का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में 2.10 लाख का घोटाला
विज्ञापन

बहराइच/जरवल। जरवल देहात के ग्राम प्रधान ने अफसरों से मिलकर सड़क निर्माण में 2.10 लाख रुपये का घोटाला कर लिया। जांच में बिना सड़क निर्माण के ही दो लाख 10 हजार रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। टीम की रिपोर्ट पर डीएम ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से रुपये रिकवरी करने के आदेश दिए हैं।
जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवल देहात में 10 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। लेकिन ग्राम प्रधान मोहम्मद मुजम्मिल ने गांव निवासी शमसीर अंसारी के मकान से टावर तक खड़ंजा निर्माण कार्य 123 मीटर दिखाकर एक लाख 13 हजार 400 रुपये निकाल लिए। निर्माण 14वें वित्त तथा राज्यवित्त से दिखाया गया है। सड़क निर्माण का भुगतान चेक संख्या 019413 से कर दिया गया है। वहीं इसी ग्राम के उपधी मार्ग से मोहम्मद अख्तर के मकान तक खड़ंजा मरम्मत के लिए 100 मीटर का कार्य दिखाकर 96,616 रुपये भुगतान करा लिया। सड़क निर्माण और बजट के बंदरबांट में ग्राम विकास अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने भी सहयोग किया। निर्माण कार्य इसी सत्र में दर्शाया गया है। शिकायत पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की। जांच टीम के अवर अभियंता राममोहन व डीपी सिंह ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया तो पता चला कि सड़क का निर्माण 10 पूर्व हुआ है। इसके बाद सड़क का निर्माण नहीं हुआ। टीम ने गांव निवासी चंद्रपाल, धनलाल, अमन, मुन्ना, ताहिर, निसार, छक्कन, सरवरी, मोईन अहमद के बयान भी दर्ज किए। डीएम ने फर्जीवाड़े पर नाराजगी जताते हुए रुपये के रिकवरी तथा संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस बारे में वीडीओ अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क दुरुस्त कराने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


इंसेट
तकनीकी सहायक ने भी दे दी हरी झंडी
जरवल देहात में हुए घोटाले में तकनीकी सहायक गोपालशरण की हीलाहवाली भी जिम्मेदार है। प्रधान द्वारा दिखाए गए निर्माण कार्य का बिना सत्यापन किए ही तकनीकी सहायक ने सही ठहराकर दस्तखत कर दिए।
विज्ञापन


इंसेट
कार्रवाई से बचने को शुरू कराया निर्माण
डीएम अजयदीप सिंह द्वारा जांच कराने तथा कार्रवाई के आदेश से ग्राम प्रधान व वीडीओ में हड़कंप मचा है। कार्रवाई न हो, इसके लिए दो दिन से उसी मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे पुन: जांच होने पर बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें