सौर ऊर्जा से रोशन किया सरवनतारा गांव
तीन देशों के प्रतिनिधि संचालित कर रहे एनजीओ
नानपारा (बहराइच)। विदेशी स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण सौर ऊर्जा की ओर से नानपारा के सरवनतारा गांव में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया है। ये एनजीओ तीन देशों के प्रतिनिधि संचालित कर रहे हैं। एनजीओ के माध्यम से सोमवार को गांव के 30 घरों को बिजली प्रदान की गई।
नानपारा का सरवनतारा गांव का आजादी के बाद से अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। साल भर पूर्व जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका के स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद क्षेत्र के इन गांवों को सौर ऊर्जा से जगमगाने की योजना बनाई। उसी के तहत सौर ऊर्जा प्लांट सरवनतारा गांव में लगाया गया है। मंगलवार को एनजीओ के सीईओ अमित सरावगी की अगुवाई में गांव के 80 में से 30 ग्रामीणों के घरों को सौर ऊर्जा विद्युत सप्लाई प्रदान की गई। इन ग्रामीणों प्रतिमाह 130 रुपये 300 रुपये तक शुल्क अदा करना होगा। इस मौके पर ग्रामीण सौर ऊर्जा लंदन की सीईओ मैडम कैलेमन टाईम, जर्मनी के माइकल व जापान के अलावा क्षेत्रीय प्रतिनिधि नेहा जायसवाल मौजूद रहीं।