फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के आदेश पर कोतवाल ने हरखापुर गांव को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने हरखापुर गांव को लिया गोद
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक ने संवेदनशील गांव हरखापुर को गोद लिया है। इस गांव में क्राइम पर रोक के लिए प्रभारी निरीक्षक के साथ पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आईजी जोन के आदेश पर कोतवाल प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शिक्षा भी देंगे। जुलाई से कोतवाल विद्यालय के छात्रों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने 15 दिन पूर्व सभी थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक को अपने क्षेत्र के एक गांव को गोद लेने का आदेश दिया था। उसी के तहत कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने संवेदनशील गांव हरखापुर को गोद लिया है। इस गांव में क्राइम पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक के साथ टीम के राजन, अरुण कुमार, इंद्रेश, घनश्याम शर्मा लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं आईजी के आदेश पर कोतवाल प्राथमिक विद्यालय हरखापुर में प्रतिदिन छात्रों को शिक्षा देंगे। इसके लिए वह कक्षा एक से पांच के छात्रों को प्रतिदिन दो घंटे पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें