फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। झमाझम बारिश के बाद एक गड्ढे में पानी भर गया था। मंगलवार शाम को एक बालक खेलते हुए गड्ढे में गिर गया। उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिवारीजनों को पता चला, तब कोहराम मचा।
विज्ञापन


बौंडी थाना अंतर्गत जैतापुर करौतीपुरवा गांव निवासी करिंगन का पांच वर्षीय पुत्र हरिओम घर के पास मंगलवार शाम को खेल रहा था। पास में बरसात के कारण एक गड्ढा पानी से लबालब था।
विज्ञापन


खेलते हुए हरिओम गड्ढे में गिर कर डूब गया। काफी देर तक जब बालक घर में नहीं दिखा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। उसका शव गड्ढे में उतराता मिला।

सूचना पाकर बौंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व लेखपाल श्यामसुंदर ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें