फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब...मैं जिंदा हूं, बड़ी बेटी व दामाद ने दिख दिया मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाने के बैकुंठा गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़ी बेटी और दामाद ने एक महिला को मृत दिखाकर जमीन की वरासत अपने नाम पर दर्ज करा ली है। अपने जीवित होने के दावे के साथ महिला ने छोटी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौंपा। डीएम ने एसडीएम महसी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत ग्राम बैकुंठा निवासी जगतपाल सिंह की वर्ष 2005 में मृत्यु हो गई थी। वरासत में उनकी पत्नी सुंदरपती उर्फ कामिनी सिंह का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाना चाहिए था। लेकिन गांव में ही रहने वाले दामाद और बड़ी बेटी ने धोखाधड़ी कर जमीन की वरासत सरोज कुमारी के नाम पर दर्ज करा ली। इसकी जानकारी कुछ दिन पूर्व छोटी बेटी किरन सिंह को हुई। इस पर किरन ने तहसील महसी में जाकर अभिलेखों की छानबीन शुरू की। जिसमें पूरा सच सामने आया। छोटी बेटी किरन सिंह ने मां के साथ डीएम अजयदीप सिंह को पहुंचकर पत्र सौंपा। उसका कहना है कि अब जीजा और बहन घर से निकाल देने की धमकी दे रहे हैं। उसने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम महसी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें