फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंासफार्मर फुंकने से भगवानपुर चौराहे पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से बिजली को तरस रही तीन हजार आबादी
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ी परेशान
लोगों ने एक्सईएन से की मामले की शिकायत
राजीचौराहा (बहराइच)। भगवानपुर चौराहे पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 15 जून को ट्रिपिंग व अधिक लोड के कारण फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की। जेई ने कर्मचारियों को भेजकर ट्रांसफार्मर मुख्यालय पर मंगवा लिया। लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया है। जिससे भगवानपुर चौराहे के लोग सात दिनों से अंधेरे में हैं। बिजली न मिलने से क्षेत्र की करीब तीन हजार आबादी परेशान है। परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एक्सईएन आरिफ अहमद से की है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत भगवानपुर चौराहे पर 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से भगवान चौराहे के साथ गांव को विद्युत सप्लाई दी जाती है। गांव निवासी कुंजन देवी, आरएस मिश्रा, नंदकुमार अवस्थी, घनश्याम, बहोरन आदि ने बताया कि 15 जून को ट्रांसफार्मर अधिक लोड व ट्रिपिंग से फुंक गया था। इसकी शिकायत सभी ने जेई से की। इस पर जेई ने कर्मचारियों को भेजकर ट्रांसफार्मर मुख्यालय पर मंगवा लिया। सात दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया है। जिससे भगवानपुर बाजार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की तीन हजार आबादी बिजली व पानी के लिए परेशान है। लोगों ने एक्सईएन आरिफ अहमद को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर स्थापित कराकर विद्युत सप्लाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें