फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 14 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात को सीएचसी में छोड़ गई; शर्मसार कर देगी हकीकत

Fri, 28 Feb 2025 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

14 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता नवजात को सीएचसी में ही छोड़ गई। चचेरी भाई ने अपनी हवश का शिकार बनाया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने सीएचसी में बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद वह बच्ची को सीएचसी में छोड़कर चली गई। जानकारी होने सीडब्लूसी पीठ ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन होम दत्तक ग्रहण अभिकरण गोंडा भिजवाया है।

विज्ञापन


मामला कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की निवासी 14 वर्षीय बालिका को उसके चचेरे भाई ने अपनी हवश का शिकार बनाया। लोकलाज के भय से किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती करवाया। जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। 

डिलीवरी के समय कम आयु होने से किशोरी व नवजात के जीवन पर भी संकट बन आया, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज कर दोनों की जान बचाई। इस दौरान किशोरी ने नवजात शिशु को संभाल पाने में असमर्थ जताते हुए उसे अस्पताल में ही छोड़कर चली गई। इसकी जानकारी होने पर सीडब्लूसी (बाल कल्याण समिति) अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कैसरगंज पुलिस को मौके पर भेजकर नवजात को कब्जे में लिया।  
विज्ञापन


सीडब्लूसी अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता किशोरी व उसकी मां को बुलाया गया था। जहां दोनों ने पालन-पोषण में असमर्थता जताते हुए उसका प्रत्यर्पण कर दिया। समिति सदस्य श्रवण कुमार शुक्ला, नवनीत मिश्रा व अर्चना पांडेय के साथ विचार कर नवजात शिशु का भविष्य संवारने के लिए उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन होम गोंडा भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें