फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली काली मिर्च बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। रुपईडीहा पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी करते हुए एक मकान से सवा पांच क्विंटल काली मिर्च बरामद की है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


शहर में पुलिस ने पौने दो क्विंटल काली मिर्च बरामद की। यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा को एक मकान में अवैध तरीके से नेपाल से तस्करी कर लाई गई काली मिर्च को छिपाने की सूचना मिली थी।

उपनिरीक्षक सोमपाल गंगवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबिश दी। मोहल्ला चिकवा निवासी उमर के घर से पांच क्विंटल 25 किलो काली मिर्च बरामद हुई।

उमर के साथ नेपाल के बांके निवासी गुड्डू राईनी व कस्बा निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक बाइक बरामद हुई है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए नाजिरपुरा बागवानी निवासी बानो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से एक क्विंटल 70 किलो काली मिर्च बरामद हुई। पुलिस ने बरामद काली मिर्च को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें