फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में द्वितीय चरण के तहत 26 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 227 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां गल्लामंडी से शनिवार को गहमागहमी के बीच रवाना हुई। जो देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। सभी ने मतदान के लिए मोर्चा संभाल लिया है। 23 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। रवानगी के समय तक अनुपस्थित रहने वाले 12 कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने व व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर में पोलिंग पार्टियों की रवाना करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। यहां नगरपालिका बहराइच व नानपारा के साथ ही रिसिया व जरवल नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सभी पीठासीन अधिकारियों को मतपेटी, मतदाता सूची, बैलेट पेपर के साथ मोहर, स्टेशनरी आदि सामग्री प्रदान की गई। एसडीएम सदर, कैसरगंज, नानपारा व तहसीलदार सदर की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला विकास अधिकारी ओपी आर्य ने बताया कि 23 पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई थीं। जिन पोलिंग पार्टियों में कमी थी। उनमें रिजर्व रखे गए कर्मचारियों को शामिल कर पार्टियों को रवाना किया गया। देर शाम बूथों पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया। शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर तो मतदान कर्मियों ने बैलेट पेपर भी सुबह के लिए दुरुस्त कर लिए। यही स्थिति नगर पंचायत जरवल, रिसिया व नगर पालिका परिषद नानपारा की रही।

यहां बनाए गए स्ट्रांगरूम
जिला प्रशासन की ओर से मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए तीन स्ट्रांगरूम बनाए गए हैं। गल्लामंडी परिसर में नगरपालिका परिषद बहराइच और रिसिया के लिए स्ट्रांगरूम बनाया गया है। जबकि नगरपालिका नानपारा के लिए शंकर इंटर कॉलेज नानपारा और नगर पंचायत जरवल के लिए हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज को स्ट्रांगरूम बनाया गया है।
विज्ञापन


डीएम व प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
गल्लामंडी से पोलिंग पार्टियों के रवाना किए जाने के कार्य का निरीक्षण डीएम अजयदीप सिंह के साथ प्रेक्षक प्रकाश बिंदू ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर व एडीएम संतोष कुमार उपस्थित रहे।

पानी के लिए भटकते रहे कर्मचारी
गल्लामंडी परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते मतदान की ड्यूटी पर आए कर्मचारी पानी के लिए भटकते नजर आए। लोगों को गल्लामंडी के बाहर स्थित होटलों पर पहुंचकर ही घूंटभर पानी नसीब हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें