फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी का 867 पैकेट नेपाली गुटखा बरामद
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 31 के पास जवानों ने गश्त के दौरान एक युवक को भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के पास 867 पैकेट नेपाली गुटखा की खेप बरामद हुई है।

एसएसबी 42वीं वाहनी रुपईडीहा बीओपी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मा ने बताया कि सुबह भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 31 के पास एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। तभी नेपाल की ओर से एक युवक भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखा।
विज्ञापन


इस पर उसे घेरकर पकड़ा गया। पकड़े गए युवक के पास प्लास्टिक की बोरी से 867 पैकेट मेघा श्री गुटखा बरामद किया गया। बरामद गुटखे को लैंड कस्टम रुपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया है। कमांडेंट की मुताबिक बरामद गुटखे की कीमत एक लाख दस हजार रुपये है।
विज्ञापन


उसकी पहचान प्रमोद कुमार सोनकर निवासी बाबागंज पोस्ट रुपईडीहा के रूप में हुई है। गश्त के दौरान सहायक निरीक्षक संजय कुमार ,मुख्य आरक्षी राकेश कुमार ,तालिब हुसैन, लाल बहादुर वर्मा, परशुराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें