फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1315 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा

Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महाराज सिंह इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते प्रशिक्षु। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सोमवार को जिले के दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएलएड की परीक्षा का आयोजन हुआ। दो पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 38 प्रशिक्षु गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाॅयट) की ओर से सोमवार को दो पालियों में डीएलएड की परीक्षा कराई गई। इसके लिए 1353 प्रक्षिक्षुओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1315 ने परीक्षा दी। शेष 38 ने परीक्षा छोड़ दी।

डॉयट के प्रभारी प्राचार्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र महाराज सिंह इंटर कॉलेज तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डायट के प्रवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी ने बताया कि महाराज सिंह इंटर कॉलेज व वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज में हुई परीक्षा में प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 713 प्रशिक्षुओं में से 692 ही शामिल हुए, दूसरी पाली में पंजीकृत 640 प्रशिक्षुओं में से 623 प्रशिक्षु शामिल हुए। दोनों पालियों में कुल 38 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ी, इस परीक्षा में वर्ष 2021 से 2024 तक के बैच के प्रशिक्षु सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें