फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1300 दुर्गा प्रतिमाएं, 20 घाट पर होंगी विसर्जित, तीन हजार जवान रहेंगे मुस्तैद

Fri, 11 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र में प्रतिमा विसर्जन वाले दिन रूटों का निर्धारण सहित पुलिस फोर्स की तैनाती और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। इससे किसी भी तरह की अराजकता और माहौल बिगाड़ने की कोशिश न की जा सके। करीब 1300 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा इसके लिए विभिन्न नदियों के 20 घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की मूर्ति विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी हैैं। जिला प्रशासन ने हर घाट पर गोताखोर, एबुलेंस, नाविक और जल पुलिस की तैनाती का निर्धारण कर दिया है। प्रतिमा विसर्जन के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था पुलिस के जिम्मे सौंपी गई है। विसर्जन के समय घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ ही स्थानीय गोताखोर, जल पुलिस, बाढ़ राहत पीएसी की तैनाती भी करवाई गई है। वहीं विसर्जन जुलूस के रास्तों से लेकर घाटों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। वहीं विसर्जन के दौरान देर शाम होने के चलते घाटों पर उचित प्रकाश व्यवस्था करने के भी निर्देंश दिए गए है।
-
बाक्स-
2300 पुलिसकर्मियों के साथ चार कंपनी पीएसी रहेगी तैनात
विसर्जन के दिन सीओ, इंस्पेक्ट, थानेदार, यातायात कर्मी, होमगार्ड और पीआरडी के लगभग 2500 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं 76 ट्रेनी दरोगाओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसी के साथ चार कंपनी पीएसी की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बाक्स-
इन बिंदुओं पर होगा अमल
मूर्ति विसर्जन जुलूस में कोई नशा कर शामिल नहीं हो सकेगा। फूहड़ व अश्लील नृत्य प्रतिबंधित रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रोंं में ड्रोन से निगरानी होगी। थानेदार गोताखोरों के मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे।

बाक्स-
सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बना रखी है। भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के निर्देंश दिए गए है। बीते दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के चलते नानपारा में माहौल खराब हो गया था। जिसको लेकर प्रशासन सोशल मीडिया पर भी अलर्ट मोड पर है।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
प्रतिमाओं के विसर्जन वाले दिन घाटों पर पुलिस की तैनाती के साथ ही निर्धारित रूटों पर भी पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। सुरक्षा -व्यवस्था में पुलिसफोर्स के अलावा ट्रेनी दरोगाओं के साथ ही पीएसी और यातायात पुलिस को लगाया गया है। सोशल मीडिया पर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें