फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा के छह मोहल्लों में खसरा फैला, 130 बीमार

Fri, 29 Apr 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर के छह मोहल्लों में कई दिन से खसरे का प्रकोप है। अधिकांश परिवारों के लोग चपेट में हैं। अब तक 130 मरीजों के खसरे से बीमार होने का पता चला है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्लों में नहीं पहुंची, जिसके चलते लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच खसरे का प्रकोप तेज हो गया है। नानपारा नगर क्षेत्र के मोहल्ला चिकवा, भिस्ती टोला, मिरियासी टोला, पुरानी बाजार, जुबलीगंज आंशिक और किला मोहल्ले में खसरा महामारी के रूप में फैल चुका है।

खसरे से पीड़ित 130 लोगों में से शौकत (35), खुशतारा नवाज (60), शकील (35), उनकी पत्नी गुड़िया (32), यासीन (12), अक्षयवर (35), साजिया (15), जाहिद अली (35), साबिर अली (40), सकीना (18), अली रजा (15), अयान (13), सीमा (12) की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने खसरा फैलने की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी है लेकिन अब तक स्वास्थ्य टीम मोहल्ले में नहीं पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश भी फैल रहा है। 

मदरसे के सात बच्चे बीमार

नानपारा नगर क्षेत्र में स्थित अंजुमन इस्लामिया मदरसा में भी सात बच्चे खसरे की चपेट में आ गए हैं। मदरसे की ओर से भी सूचना स्वास्थ्य केंद्र को दी गई लेकिन अब तक टीम मदरसे में भी नहीं पहुंची है। 

सभासद भी चपेट में
नानपारा नगर क्षेत्र के सभासद जमाल हामिद स्वयं खसरे की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं बदहाल हैं, जिसके चलते पीड़ितों को इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है। निजी डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं। 

टीम मुस्तैद
नगर क्षेत्र में खसरा फैलने की सूचना मिली है। अब तक लगभग 30 रोगी स्वास्थ्य केंद्र आए हैं, जिन्हें दवाइयां दी गई हैं। दावा किया कि दवाइयां मुहैया हैं। स्वास्थ्य केंद्र आने वालों का इलाज किया जा रहा है। संक्रामक रोग नियंत्रण केंद्र को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. आरके कुरील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें