फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वाहन सीज, चार का किया चालान

Sun, 29 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
वाहन चेक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी के निर्देश पर रविवार को सहायक संभागीय विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 वाहनों को सीज कर चार वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक वाहन से काली फिल्म उतरवाकर चालक को चेतावनी दी गई।      
विज्ञापन


शहर में बिना पंजीकृत वाहनों के संचालन व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने यातायात विभाग व सहायक संभागीय अधिकारी को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

इसी के तहत रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन कैलाशनाथ सिंह की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के स्टेडियम व अस्पताल चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे आठ ऑटो रिक्शा, दो ई-रिक्शा, एक स्कूल वैन को सीज कर दिया गया। जबकि दो डिलीवरी वैन को ओवरलोड के चलते सीज किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा चार चौपहिया वाहनों का चालान भी किया गया। जबकि एक चौपहिया वाहन पर लगी काली फिल्म उतरवाकर चालक को चेतावनी  दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि 13 वाहनों पर सीज की कार्रवाई करते हुए चार वाहनों का चालान किया गया है। एक वाहन से काली फिल्म उतरवाई गई। उन्होंने कहा कि चौपहिया व दो पहिया वाहन चालक यातायात नियमों का अवश्य प्रयोग करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें