फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मकान जले, दो लोग झुलसे

Mon, 03 Apr 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच आग की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। सोमवार को दोपहर अचानक आग लगने से 13 मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की चपेट में आकर दो मवेशी भी जिंदा जल गए। वहीं, घरों में रखा सामान बचाने के चक्कर में दो ग्रामीण झुलस गए। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। इससे लोग आक्रोशित दिखे। क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों ने मुआयना करने के बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। अग्निपीड़ित खुले आसमान तले गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


तराई में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे पयागपुर तहसील क्षेत्र के नेजाभार बाबागंज गांव निवासी कंधईलाल के मकान में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के लोग खाना खा रहे थे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर जब परिवारीजन आंगन में पहुंचे तो छप्पर और खपरैल से आग की लपटें निकल रही थीं। पहले तो सभी ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन पछुवा हवा काफी तेज चल रही थी।

ऐसे में जब तक ग्रामीण आग बुझाने का उपाय करते। तब तक लपटों ने पड़ोसी लल्लन, सियाराम, सहजराम के मकानों को भी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई, लेकिन सवा घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान घर से सामान निकालने और आग बुझाने की कोशिश में कंधईलाल और सहजराम आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार पुरवा निवासी ढोढ़े, फकीरे और लालता समेत चार लोगों के फूस के मकान आग लगने से जल गए। वहीं, पंडितपुरवा निवासी प्रभु, ननके और बड़कन्ना के मकान अज्ञात कारणों से लगी आग से जल गए। आग की चपेट में आकर प्रभु की दो बकरियां भी जिंदा जल गईं। सभी घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवरात आदि जलकर राख हो गए। 12 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बाबागंज गांव में क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों ने पहुंचकर मुआयना किया है। सभी स्थानों पर पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। उधर, कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मोहल्ला कबड़िया टोला निवासी कृष्णकुमार गुप्ता के मकान के ऊपरी तल पर सोमवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरा का सारा सामान जल गया। दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, कैसरगंज थाना क्षेत्र के करईबेहड़ गांव निवासी नरेश का मकान भी आग लगने से जल गया। यहां भी एक लाख से अधिक की संपत्ति जली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें