कतर्नियाघाट के भरथापुर गांव में हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त झोपड़ी। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव में बुधवार सुबह चार बजे जंगली टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने उत्पात मचाते हुए एक ग्रामीण के फूस के मकान को तहस-नहस कर दिया। घर में सो रहे परिवार ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई।
हाथी के हमले में गांव निवासी कंगल का घर तहस-नहस हो गया है। हाथी ने घर में रखे लगभग चावल और गेहूं को खा लिया। गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया। एकत्रित गांव के लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को भगाने में सफलता पाई।
कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम गांव भेजी गई है, ग्रामीणों को सजग रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी दो ग्रामीणों को हाथी ने दौड़ाया था, लेकिन किसी प्रकार वह अपनी जान बचाने में सफल रहे थे।