फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलवरिया से कुट्टी बाजार तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। विधानसभा क्षेत्र बहराइच का चिलवरिया बाजार व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। मुख्य बाजार से होते हुए कुट्टी बाजार जाने वाले मार्ग की हालत अरसे से खस्ता थी।
विज्ञापन


दो मुख्य बाजारों को जोड़ने के लिए मंडी परिषद ने निर्माण की कार्ययोजना बनाई थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के निर्माण व मरम्मत पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्च के अंतिम माह तक मार्ग के निर्माण का काम पूरा होने की संभावना है।

सदर विधानसभा क्षेत्र के चिलवरिया बाजार की आबादी करीब दो लाख से अधिक है। चिलवरिया में चीनी मिल व रेलवे स्टेशन होने के कारण यह व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी अहम बाजार माना जाता है।
विज्ञापन


यहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर कुट्टी बाजार है। दोनों बाजारों को जोड़ने वाले मार्ग की हालत काफी समय से जर्जर थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था।

मार्ग की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल से निर्माण की मांग उठाई थी। राज्यमंत्री के निर्देश पर मंडी परिषद के सभापति नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव ने अधिकारियों को निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने और शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

मंडी परिषद ने दोनों मुख्य बाजारों को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण व मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई थी, जिसे सरकार ने मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया है। 15 लाख रुपये की लागत से सड़क के निर्माण का काम पूरा किया जाएगा।

व्यापार बढ़ने की उम्मीद
मंडी समिति के सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि चिलवरिया और कुट्टी बाजार के बीच के मार्ग की मरम्मत होने से व्यापार बढ़ने की संभावना है।

आसपास के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंडी तक आने में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब दो माह में सड़क के निर्माण का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें