फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से 15 बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खसहा मोहम्मदपुर गांव में खसरे का प्रकोप है। चपेट में आने से गांव के 15 बच्चे बीमार हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सभी ने सीएचसी के चिकित्साकर्मियों की शिकायत सीएमओ से की है।

तेजवापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खसहा मोहम्मदपुर में खसरा फैला हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक पहले बच्चों को तेज बुखार आता है।

इसके बाद बड़े-बड़े दाने पड़ जाते हैं। दाने 24 घंटे में ही फफोले का रूप ले रहे हैं। इसके बाद जख्म बन जाता है। पूरे शरीर में जलन होने लगती है।

गांव निवासी शिवशंकर तथा रामादयाल ने बताया कि खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य केंद्र पर दी गई है। लेकिन कोई भी चिकित्सा टीम गांव उपचार के लिए नहीं पहुंची है। बच्चों में खसरे का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन


खसरा पीड़ितों में देवांश (4), अंशू (11), छोटू (12), नितिन (14), (5), सोनू (8) की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में तेजवापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. एके अग्निहोत्री से बात गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें खसरा फैलने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि खसरा फैलने की जानकारी मिली है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम गांव भेजकर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें