फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। बहराइच-सीतापुर जिले की सीमा पर स्थित घाघरा के कछार में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर शुक्रवार देर शाम बहराइच व सीतापुर के किसानों के बीच विवाद हो गया। बहराइच के किसान जब वापस लौट रहे थे। तभी सीतापुर के दबंग किसानों ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो किसान घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों किसानों को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुई है। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बहराइच-सीतापुर सीमा पर महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी बहती है। यह नदी दोनों जिले की सीमा पर स्थित है। बहराइच के किसानों की काफी भूमि नदी के उस पार है। बाढ़ और कटान में भूमि जलमग्न रहती है। लेकिन गेहूं की बोआई के समय नदी का पानी खिसकने से भूमि खाली हो जाती है। इसी के चलते शुक्रवार दोपहर में हरदी थाना अंतर्गत मुंसारी गांव निवासी अनिल कुमार और रामू नदी पार स्थित अपनी जमीन की देखभाल करने गए थे। गेहूं की बोआई के लिए दोनों किसान शाम को मेड़बंदी कर रहे थे। तभी सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के लोग मौके पर आ धमके। सभी जमीन पर अपना दावा करने लगे। विवाद हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने सुलझाया। देर शाम को जब अनिल और रामू घर लौट रहे थे। तभी विवाद करने वाले लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। हाथापाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अनिल और रामू जख्मी हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट मौके पर पहुंचे हैं। एसओ ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। फायरिंग करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चार लोगों के नाम सामने आए हैं। लेकिन जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें