फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रिसियामोड़। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इनमें एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत रमवापुर चहलारीघाट निवासी विक्रम (35) पुत्र हनऊ अपने सहयोगी चेतराम (30), बीरबल (40), सोनेलाल (30) और नग्गा (30) पुत्र हरेराम के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सूखी लकड़ी लादकर बेचने सीतापुर गए थे। वहां पर लकड़ी बेचकर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बहराइच-सीतापुर सीमा पर हरदी क्षेत्र में पलट गई। मौके पर ही नग्गा ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर समाजसेवी सुंदरलाल बाजपेई ने घायलों को गंगापुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मृतक का पंचनामा कर परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। उधर कोतवाली देहात के लालनगर धरसवां निवासी छेदी (55) पुत्र जगन्नाथ पैदल गिलौला बाजार जा रहे थे। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पार करते समय गिलौला के निकट उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में छेदी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज शुरू होते उसने दम तोड़ दिया। उधर गोंडा के सहदुल्लानगर निवासी राजन अपने भाई विशाल व बहन अर्चना के साथ कार से सोमवार दोपहर में रिश्तेदारी में बाबागंज जा रहे थे। कार सवार भाई-बहन जब रिसिया थाना अंतर्गत आसामरोड पर रिसिया पुल के निकट पहुंचे। तभी तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार खलीम (67) पुत्र हबीब निवासी झुझवा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कार सवारों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें