फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 6 घरेलू सिलेंडर सीज, दो नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला बरहियापुरा स्थित गुप्ता भोजनालय पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान व्यवसायिक कार्यों में प्रयोग हो रहे छह घरेलू सिलेंडर को सीज करते हुये दो नमूने लिये गए। जबकि बिना पंजीयन के ही होटल संचालित मिलने पर होटल संचालक को नोटिस थमाकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बरहियापुरा स्थित गुप्ता भोजनालय व गुप्ता फैमली रेस्टोरेंट का संचालन बिना पंजीयन के हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड़ की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी कौशलेंद्र शर्मा, खाद्य सुरक्षाधिकारी राजेंद्र पांडेय, एसपीएन सिंह, डॉ. रामतेज ने होटल पर छापेमारी की। इस दौरान होटल पर गंदगी देख अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भड़क उठे। उन्होंने पूरे होटल परिसर की फोटोग्राफी कराई। इसके बाद होटल के रसोईघर में जाकर जांच करने लगे। जांच के दौरान टीम को रेस्टोरेंट व होटल के रसोईघर में 6 घरेलू सिलेंडर का उपयोग होते मिला। इस पर मजिस्ट्रेट के पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर सभी 6 सिलेंडरों को सीज कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से दही व होटल पर तैयार दाल का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट व होटल दोनों बिना पंजीयन के संचालित हो रहे थे। जबकि होटल पर साफ-सफाई की भी बिल्कुल व्यवस्था नहीं थी। उन्होंनें कहा कि दो नमूनों को लेते हुये परिसर की फोटोग्राफी कराई गई है। होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें