फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में जले 12 आशियाने

विज्ञापन
कैसरगंज के ग्राम पबरेनपुरवा में लगी आग से उठती लपटें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। विकास खंड के ग्राम पबेरनपुरवा मेें अज्ञात कारणों से आग लग जाने से गांव के एक दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड मेें करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड के ग्राम पंचायत उसरा के मजरा पबेरनपुरवा मेें बुधवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गांव के एक दर्जन घरों को अपनी आगोश मे लिया। अचानक हुई अग्निकांड की घटना से गांव के गुल्लू, बजरंगी, फेरे, कैलाश, छोटेलाल, सहजराम, लल्लू, नकछेद, माधव, देशराज समेत एक दर्जन ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड मेें गुल्लू की भैंस बुरी तरह झुलस गई है। जबकि बजरंगी का आठ हजार रुपये नगद, कपड़े, अनाज आदि जलकर राख हो गई है। घटना मेें करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल विजय कुमार ने गांव के अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर नुकसान का आंकलन तैयार करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है। तहसीलदार शिवप्रसाद ने बताया कि अग्निकांड के पीड़ितों को शीघ्र ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें