फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत 12 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में शनिवार को 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए आरटीपीसीआर के 277 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। शनिवार को 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। कैसरगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि लदोर गांव निवासी महिला लखनऊ में संक्रमित मिली है। वह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। जबकि पयागपुर के बनकटा निवासी युवती और बस स्टॉप निवासी युवक संक्रमित मिले हैं। डॉ. अनुराग ने बताया कि शुक्रवार को जालिमनगर में चार पॉजिटिव पाए गए थे। उसी के संपर्क में आया युवक शनिवार को पॉजिटिव निकला है। जरवल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि 53 एंटीजन और 35 आरटीपीसीआर जांच हुई है। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि एंटीजन 64 और 40 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 108 एंटीजन और 49 आरटीपीसीआर जांच की गई है। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 47 एंटीजन और 23 आरटीपीसीआर जांच हुई है। कैसरगंज में 60 एंटीजन और 48 आरटीपीसीआर जांच हुई है। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 40 एंटीजन और 37 आरटीपीसीआर जांच हुई है। विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि 70 एंटीजन 45 आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 442 एंटीजन जांच हुई है। जबकि 277 आरटीपीसीआर जांच हुई है। आरटीपीसीआर के 277 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें