बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। डीएम ने निर्देश दिया कि टीकाकरण से इन्कार करने वाली प्रतिरोधी परिवारों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिए ब्लॉक रिस्पांस टीम, तहसील, ब्लॉक स्तरीय बैठकों, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम की बैठक की जाए और ग्राम प्रधान का पूरा सहयोग लिया जाए। ऐसे परिवारों को समझाने के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जाए।
जिलाधिकारी ने बैठक में सभी उपकेंद्रों पर आवश्यक लाजिस्टीक की उपलब्धता के लिए सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज को निर्देशित किया कि शीघ्र सीएचसी प्रभारी से मांगपत्र के अनुसार समस्त उपकरण वीपी मशीन, स्टेथेस्कोप, यूरिन जांच किट, हिमोग्लोबिन जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता समिति के माध्यम से भी नियमानुसार क्रय कर सकते हं। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति वीएचएनडी सत्र पर शत-प्रतिशत कराई जाए। आशाओं का भुगतान प्रति माह समयानुसार करने का भी निर्देश डीएम ने दिया गया। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, डीपीओ जीडी यादव, बीएसए दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।