फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1194 परीक्षार्थियों ने दी अवध विवि व ऑटोनॉमस कॉलेज की परीक्षा

Tue, 27 May 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय तथा ऑटोनॉमस कॉलेज की परीक्षा समय के साथ ढलान पर है। सोमवार को परीक्षा के 25वें दिन 1264 में से 1194 परीक्षार्थी शामिल हुए। 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अब कम परीक्षार्थी वाले विषयों की परीक्षा हो रही है। अब केवल भूगोल विषय की परीक्षा के दौरान भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन

सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि सुबह की पाली में 353 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 349 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 10 से 12 की परीक्षा में 35 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। तीन अनुपस्थित रहे 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शाम तीन से पांच बजे वाली परीक्षा में 63 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे और सभी परीक्षा में शामिल हुए। ये सभी परीक्षार्थी विश्वविद्यालय के रहे। ऑटोनॉमस परीक्षा में 11 बजे से एक बजे तक होने वाली परीक्षा में 143 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 9 अनुपस्थित रहे। 134 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शाम तीन बजे से पांच बजे तक की परीक्षा में 620 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 21 अनुपस्थित रहे जबकि 599 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

अन्य महाविद्यालयों में भी हो रही हैं विवि की परीक्षा

डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की परीक्षा जिले के महिला पीजी कॉलेज तथा रिसिया के श्री गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज के साथ चालीस स्ववित्त पोषित महाविद्यालय में चल रही है। सोमवार को बीए अंग्र्रेजी की परीक्षा सुबह की पाली में कराई गई। द्वितीय पाली में परास्नातक कक्षाओं के विभिन्न विषयों की परीक्षा कराई गई। मध्य जून तक इस परीक्षा के चलने की संभावना है। उसके बाद विश्वविद्यालय की बीएड तथा एलएलबी की परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें