फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर/जरवल। गोबरहा के सीटी चौराहे पर तीन दुकानों में शटर का ताला काटकर चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि ठंड में चोरियां होने के बाद भी पुलिस गश्त नहीं हो रही है। वहीं जरवलरोड के करनईडीह गांव में भी दो घरों से डेढ़ लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना अंतर्गत कारीडीहा गांव निवासी राजकुमार मौर्या पुत्र प्रभु मौर्य की इलेक्ट्रिक व मोबाइल की दुकान गोबरहा सीटी चौराहे पर है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर उसमें रखा इन्वर्टर, बैट्री व मोबाइल, ब्लोवर मशीन, चार्जर, रिचार्ज कूपन, छह हजार रुपये समेत डेढ़ लाख की संपत्ति पार की। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित रवि पाठक पुत्र प्रेमनाथ पाठक निवासी हरिद्वारपुरवा के मोबाइल व जनरल स्टोर की दुकान में चोरी की।


यहां से चोरों ने 20 नए व पुराने मोबाइल, लैपटाप व हजार रुपये समेत सवा लाख की चोरी की। पड़ोसी रामनाथ पाठक की बिसातखाना की दुकान से चोरों ने बिक्री का 10 हजार रुपये, 30 हजार के मूल्य का सामान पार किया। सुबह व्यापारी चौराहे पर पहुंचे। चोरी की जानकारी होने पर सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ चोरियों की वारदात बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन



लेकिन पुलिस गश्त नहीं कर रही है। प्रदर्शन में रामकुमार मौर्य, रवि पाठक, तरुण पाठक, रामनाथ पाठक, रवि, प्रेम नाथ समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। उधर जरवलरोड थाना क्षेत्र के करनईडीहा गांव निवासी शिवराम पुत्र जमुना के घर में घुसे चोरों ने 200 वाट का सोलर पैनल, 12 हजार रुपये नकदी, 80 हजार मूल्य के जेवरात समेत सवा लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने उमाशंकर के मकान से जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत 30 हजार की संपत्ति उड़ाई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें