फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से दिल्ली के मध्य मैत्री बस सेवा का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज शहर से शनिवार को दिल्ली के मध्य मैत्री बस सेवा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री शंकर पोखरैल ने हरी झंडी दिखाकर बस को नई दिल्ली के लिए रवाना किया। कहा कि शीघ्र ही रेल मार्ग निर्माण और वायुयान आवागमन को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। सीधी सेवाएं भारत के प्रमुख शहरों के लिए मुहैया होंगी।
विज्ञापन



भारत नेपाल के मध्य सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए अरसे से आवाज उठ रही थी। उसी के तहत नेपाल सरकार ने मैत्री बस सेवा संचालन को हरी झंडी दी। शनिवार को नेपालगंज के सिटी पैलेस हॉल परिसर में मैत्री बस सेवा संचालन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री शंकर पोखरैल रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि भारतीय दूतावास के सह सचिव नीरज जायसवाल ने किया। संचालन प्रमोद धिताल ने किया।


भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष राज गिरि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के लिए बस को हरी झंडी दिखाई। भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि नेपाल से दिल्ली के मध्य शुरू की गई बस सेवा की टिकट बुकिंग सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने भारत-नेपाल के मध्य रेल लाइन निर्माण शीघ्र शुरू होने का संकेत दिया। कहा कि प्रमुख शहरों के लिए सीधी वायुयान सेवा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



नेपालगंज वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नंदलाल वैश्य ने कहा कि हाल ही में नेपाल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उन्होंने भी शीघ्र ही दिल्ली व हरिद्वार के लिए वायुयान सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। नेपालगंज के मेयर धवल शमशेर राणा ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से अब दिल्ली दूर नहीं है। विशिष्ट अतिथि दूतावास के सह सचिव नीरज ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से दोनों देशों के मध्य प्रेम व भाईचारे की भावना का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें