फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह, फखरपुर और जरवलरोड थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

बहराइच। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि हादसोें में दम तोड़ने वाले के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर थाना अंतर्गत शिवनाथ पुरवा बुबकापुर गांव निवासी अनुकेत उर्फ अंकित (2) पुत्र प्रमोद घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव निवासी हिमांशु की ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में निकली। इसके पहिए के नीचे आकर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उधर दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत बक्शीपुरा मोहल्ले में ओवर ब्रिज के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने सुबह सड़क पार कर रहे मोहल्ला निवासी बुधई चौहान (65) पुत्र बाउर को टक्कर मार दी। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार सुर्जना रानीपुर निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। जरवलरोड थाना अंतर्गत चौक बाजार जरवल कस्बा निवासी हर्षवर्धन गुप्ता बाइक से घरेलू सिलेंडर लेकर दुकान जा रहे थे तभी साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलट गयी। वह घायल हो गए।

वहीं जरवल कस्बा दक्षिण टोला निवासी 60 वर्षीय जैतून पत्नी मोहम्मद शरीफ बाजार सामान लेने गई थीं। लौटते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जबकि आदमपुर निवासी सिराज खान (40) व मंसूर अहमद (20) अपने मित्र वाहिद अली के साथ ईदगाह रोड पर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मंसूर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बबलू यादव (25) निवासी गोड़हिया नंबर चार अपने रिश्तेदार विजय यादव (24) निवासी आगापुर हेतमापुर के साथ बाइक से बाराबंकी देव स्थान जा रहे थे।

उपधी रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही कोयली पुरवा निवासी सड़क किनारे खड़ी वेवी (8) पुत्री विष्णु को अज्ञात साइकिल सवार ने टक्कर मार दी।

हादसे में मासूम का पैर टूट गया। उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसी थाना अंतर्गत सोसायटी रोड के किनारे पैदल जा रहे नंदन (26) निवासी पांडे पुरवा बंभौरा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में नंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों हादसों के मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि सभी मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पेड़ से टकराए बाइक सवार, एक की सांसें थमीं, दो घायल
चित्तौरा (बहराइच)। चिचड़ी गांव के निकट लगने वाले मेले से घर लौटते समय अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

सोनवा थाना अंतर्गत नैपुरवा गांव निवासी चंद्रकुमार (32) पुत्र ननके शनिवार दोपहर में गांव निवासी श्रीचरण (40) व फत्ते सिंह (28) को बाइक पर बिठाकर चिचड़ी गांव के निकट लगने वाले बेलसरा मेले में टहलने गया था।
विज्ञापन


मेला देखकर तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रात में घर लौट रहे थे। बाइक जब दरगाह थाना अंतर्गत चिचड़ी गांव के निकट पहुंचे। तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। बाइक सवार चंदू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों सहयोगी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें