फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपास मशीन से बोगस राशन कार्डों के प्रयोग पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पास मशीन से बोगस राशन कार्डों के प्रयोग पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन

डीएम ने विकास भवन में कोटेदारों को वितरित की मशीनें
बहराइच। विकास भवन सभागार में सोमवार को जनपद के नगरीय क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं को ई-पास मशीन के वितरण एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरण होने पर बोगस कार्डों के प्रयोग पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने नगरीय क्षेत्र के 90 उचित दर विक्रेताओं को ई-पास मशीनों का वितरण किया। तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कोटेदारों को ई-पास मशीन के संचालन की तकनीकी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ई-पास मशीन के उपयोग से एक ओर जहां बोगस राशन कार्डों के प्रयोग पर अंकुश लगेगा। वहीं दूसरी ओर खाद्य वितरण में पारदर्शिता आयेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी राशन कार्ड धारक का आधार नंबर यदि राशन कार्ड से लिंक है तो कार्ड धारक को उसके आधार कार्ड पर ही ईपास मशीन द्वारा खाद्यान्न प्राप्त हो जायेगा। इसके अलावा यदि राशन कार्ड धारक का आधार नम्बर उसके बैंक खाते से भी लिंक है तो इसी मशीन से खाद्यान्न का भुगतान भी हो जायेगा। उन्होंने बताया कि मशीन में ऐसी व्यवस्था है कि राशन कार्ड धारक का आधार कार्ड ईपास मशीन में लगाने पर कार्ड धारक के राशन कार्ड का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जायेगा। जिसके आधार पर दुकानदार कार्ड धारक को खाद्यान्न का वितरण कर सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईपास मशीन से एक लाभ यह भी होगा कि इससे ज्ञात हो जायेगा कि कितने राशन कार्डों के साथ आधार नंबर लिंक है। जिससे अवशेष राशन कार्ड धारकों का आधार नम्बर लिंक कराने में सुविधा होगी और बोगस कार्ड स्वत: समाप्त हो जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक, उचित दर विक्रेता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें