फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाना अंतर्गत नासिरगंज बरवलिया गांव निवासी अनीता (20) गुरुवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। तभी बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दरवाजे के सामने बिजली गिरी। चपेट में आकर अनीता बेहोश हो गई।
विज्ञापन


अनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। अनीता के शरीर का बाएं तरफ का हिस्सा पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बिजली गिरने से दो मवेशी भी मर गए।

तराई में गुरुवार को हुई हल्की वर्षा से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इस दौरान जरवलरोड के ग्राम बहरामपुर रेता पुरवा में गरज चमक के बीच बिजली सुबह 11 बजे के आसपास गिरी।
विज्ञापन


गांव निवासी वंशीलाल की दो भैंसे दरवाजे पर बंधी थी। चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। गुरुवार को दो मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें