फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगरपालिका परिषद बहराइच की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के स्कूल को मोहल्ला घसियारीपुरा का मतदान केंद्र बनाया गया था। बुधवार को हुई बैठक के बाद डीएम ने इस मतदान केंद्र को हटाकर दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करा दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी बहराइच नगरपालिका परिषद से चेयरमैन का चुनाव लड़ रही हैं। सपा प्रत्याशी का सिटी मांटेसरी स्कूल मोहल्ला घसियारीपुरा में संचालित हो रहा है। यहां वार्ड नंबर तीन के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया था। छह बूथों पर 26 नवंबर को मतदान होना था। बुधवार को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कलेक्ट्रेट में इसकी समीक्षा की। डीएम ने कहा कि यहां पर अध्यक्ष व सभासद उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाते। मगर सपा से प्रवृत्ति जोशी चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में पारदर्शिता पूर्ण मतदान के लिए शांती सरस्वती विद्या मंदिर नौव्वागढ़ी को नया मतदान केंद्र बना दिया है। सिटी मांटेसरी के सभी छह बूथ यहां पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें