फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों का औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोरों पर छापा, दी हिदायत
विज्ञापन

बहराइच। औषधि निरीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय के सामने स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों की गहनता से जांच कर लाइसेंस नियमों के अनुसार दवाओं की बिक्री करने की हिदायत दी गई।
औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जिला चिकित्सालय के सामने स्थित अमित मेडिकल स्टोर, सरदार मेडिकल स्टोर व मित्तल मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि दुकानों में दवाओं के रखरखाव की स्थित सही पाई गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी मेडिकल संचलकों को हिदायत दी गई है कि सभी दवाओं की बिक्री फार्मेसिस्ट की देखरेख में ही करें। चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाओं की ही बिक्री करें और दवा के साथ कैशमेमो अवश्य प्रदान करें। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी को लाइसेंस में जारी नियमों के तहत ही बिक्री करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंध्ाित दुकान संचालकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



750 शीशी शराब बरामद, दो नेपाली गिरफ्तार
बहराइच। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मंगलवार को नानपारा क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने टीम के साथ रूपईडीहा थाना स्थित सीमावर्ती क्षेत्र में संघन जांच अभियान चलाया। उन्होंने बताया जांच के दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही 750 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। मौके से नेपाल राष्ट्र के थाना खड़ीचा जिला बांके निवासी ओंकार व मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया गया है। डीईओ ने बताया कि चार लोग मौके से नेपाल सीमा के अंदर फरार हो गये। बरामद शराब को सीज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें