फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में अभ्यर्थियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बहराइच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष व शिक्षक दिवस के मौके पर राजकीय आईटीआई परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर अभ्यर्थियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि व नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान संस्थान की प्रशिक्षार्थी श्रद्धा गुप्ता, रुपाली श्रीवास्तव व नीतू खरवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई की ओर से दिया जा रहा प्रशिक्षण बुनियादी ज्ञान है। इस ज्ञान को प्राप्त कर कोई भी प्रशिक्षित युवा बेरोजगार नहीं रह सकता। वेदप्रकाश द्विवेदी ने तकनीकि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के कार्यदेशक ज्वाला प्रसाद ने दीक्षांत समारोह पर चर्चा की। मुख्य अतिथि ने सेवायोजित 10 अभ्यर्थियों को प्रशस्तिपत्र, कौशल विकास मिशन की ओर से प्रशिक्षित 45 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महसी विधायक प्रतिनिधि व रिसिया नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश निगम भी मौजूद रहे। संचालन कौशल विकास मिशन के एमआईएस प्रबंधक खजांची लाल यादव ने किया। मौके पर सुशील श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, डीके त्रिपाठी, पंकज कुमार सिंह, रामतेज, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें