समाधान दिवस में आए 255 प्रार्थना पत्र, निपटे महज 58
नगर कोतवाली में तहसीलदार व सीओ सिटी ने सुनीं समस्याएं
बहराइच। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थानों पर कुल 255 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए, जिसमें से 58 ही मौके पर निस्तारित किए जा सके।
नगर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार राजेश वर्मा, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र व नगर कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां चार प्रार्थना पत्र आए। वहीं, कोतवाली देहात में आठ, दरगाह में चार, कैसरगंज में 22, फखरपुर में 5, जरवलरोड में 12, हुजूरपुर में 8, रिसिया में 11, पयागपुर में 22, विशेश्वरगंज में 10, रानीपुर में 16, कोतवाली नानपारा में 16, कोतवाली मुर्तिहा में 25, मोतीपुर में 6, रूपईडीहा में तीन, नवाबगंज में चार, सुजौली में तीन, खैरीघाट में 19, हरदी में 13, रामगांव में 24 तथा बौंडी में 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए, जिसमें से 58 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बचे हुए 197 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीमों को मौके पर भेजा गया है।