फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में केले पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण ईकाई की होगी स्थापना: मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा में चीनी मिल की स्थापना कराई जाए
विज्ञापन

कृषि गोष्ठी में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से की मांग
बहराइच। विकास खंड जरवल के तपेसिपाह गांव में कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी पंडाल भी लगाए गए। गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। उन्होंने प्रदर्शनी पंडालों का अवलोकन किया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने मिहींपुरवा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए एक चीनी मिल स्थापना की मांग की।
विज्ञापन

जरवल के तपेसिपाह में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी पंडाल में प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद द्वारा पैदा किए गए विभिन्न प्रकार के खरबूजों को देखकर काफी प्रभावित हुए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों को समय से बीज, खाद व पानी मिले और उनके उत्पादन का वाजिफ मूल्य प्राप्त हो, यह हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को बीज व कृषि यंत्र की अनुदान राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है। प्रदेश के सभी विकास खंडों में मृदा परीक्षण की ऐसी मशीन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे तत्काल मिट्टी की जांच संभव होगी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह ने कहा कि वर्तमान में कृषि से संबंधित अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों की एक अच्छी टीम कार्य कर रही, जिससे यहां के किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्हाेंने जनपद में पर्याप्त मात्रा में बीज व खाद की उपलब्धता, किसानों की उपज के रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, गन्ना मूल्य भुगतान की समय सारणी निर्धारित करने तथा मिहींपुरवा क्षेत्र में चीनी मिल की स्थापना कराने का मंत्री से अनुरोध किया। इस पर उन्होंने शासन से वार्ता कर जल्द ही अमल लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें