फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से बालिका की मौत
विज्ञापन

गुरगुटटा गांव में टिनशेड में करंट उतरने से हुआ हादसा
अपनी ननिहाल में घूमने आई थी रिजा
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के गुरगुट्टा गांव में ननिहाल में घूमने आई एक बालिका की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, बालिका की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत इलाहाबाद बैंक शाखा गुरगुट्टा गांव के सामने स्थित मकान में लड्डन पुत्र अली अहमद निवासी जोगीटोला लखीमपुर रोड नानपारा देहात की नातिन रिजा (10) पुत्री इकबाल अहमद लगभग एक माह पूर्व घूमने के लिए आई हुई थी। ननिहाल में वह बच्चों के साथ खेल रही थी। रविवार को सुबह करीब आठ बजे बैंक के सामने लगे टिनशेड में अचानक करंट उतर आया। जिससे करंट की चपेट में आने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें