फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 लेखपालों को वितरित किया गया लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/गायघाट। नानपारा व मोतीपुर तहसील सभागार में बुधवार को लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर दोनों तहसीलों के 110 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किया गया। साथ ही उनको लैपटॉप से ही काम करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

नानपारा तहसील सभागार में लैपटॉप वितरण समारोह की मुख्य अतिथि विधायक नानपारा माधुरी वर्मा रहीं। विधायक ने उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील के 73 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किया।
एसडीएम ने कहा कि लैपटॉप मिलने से कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही जाति, निवास व अन्य प्रमाण पत्र बनाने में सुगमता होगी। इस मौके पर भाजपा विस संयोजक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत प्रतिनिधि पंकज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट रूपनारायण जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर मोतीपुर तहसील परिसर में लैपटॉप वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद गोंड रहे। उपजिलाधिकारी बाबूराम व भाजपा योगेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में तहसील के 37 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किया गया।
एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को जल्द से जल्द खसरा-खतौनी समेत अन्य कागजात समय से मिले, इसके लिए लेखपालों को लैपटाप वितरित किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरचंद्र वर्मा, सईद अहमद, जिला कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र मौर्या व रोहित जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें