फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के काम में ढिलाई दिखाना पड़ा महंगा, निलंबित हो गए 11 शिक्षक

Sat, 20 Jun 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यों को न करने वाले 11 शिक्षकों को शनिवार बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इसमें तीन सहायक अध्यापक व आठ प्रधान अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित जातीय जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद तमाम शिक्षकों द्वारा निर्वाचन जैसा महत्वपूर्ण कार्य न करके इसमें बाधा उत्पन्न की जा रही है। अधिकारियों के तमाम आदेश व निर्देश के बाद भी उसका अनुपालन न कर शिक्षक नियमावली का उल्लंघन भी किया जा रहा है। इस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी सिरसिया व इकौना के पत्र पर 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
इसमें सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर के प्रधान अध्यापक गोविंद, प्राथमिक विद्यालय पूरेदारी के प्रधान अध्यापक गोरखनाथ, प्राथमिक विद्यालय जुड़पनिया के प्रधान अध्यापक मतस्येंद्र नाथ, प्राथमिक विद्यालय संग्राम गंज के सहयाक अध्यापक पंचम लाल, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर पूरेशिवदीन के प्रधान अध्यापक मुकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय भरथा रोशनगढ़ के प्रधान अध्यापक हरिओम मिश्रा, इकौना के प्राथमिक विद्यालय इंटौंझा के प्रधान अध्यापक लोचन प्रकाश, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर बनकट के सहायक अध्यापक हनुमान प्रसाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय महदइया के सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार मिश्रा सहित प्राथमिक विद्यालय झब्बापुरवा के प्रधान अध्यापक अनुपम आनंद का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें