फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 19 Jul 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण व्यवस्था की जांच के लिए मंगलवार को बीएसए व एबीएसए ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं विद्यालय में ताला लटका मिला तो कहीं शिक्षक नदारद मिले। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति भी काफी कम मिली।
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने एक प्रभारी शिक्षिका की वेतन वृद्धि सहित अन्य का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शाहीन ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला।

इस पर शिक्षकों को घर घर जाकर बच्चों को बुलाने का निर्देश दिया। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा पहुंची। यहां प्रभारी शिक्षिका अमिता नदारद मिलीं। थोड़ी देर बाद आई प्रभारी शिक्षिका को बीएसए ने फटकार लगाई। इसके साथ ही एक दिन का वेतन रोकते हुए वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


वहीं एबीएसए राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर ककरा द्वितीय, जरैलापुरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय केवटनपुरवा, प्राथमिक विद्यालय भरथा बेलभरिया, पतिझिया का औचक निरीक्षण किया। सभी जगह उन्हें विद्यालय बंद मिला।

इस पर बीएसए ने रामपुर ककरा द्वितीय में तैनात संतोष कुमार गुप्ता व संतोष कुमार यादव, जरैलापुरवा में तैनात प्रदीप कुमार व इंद्रेश प्रताप मिश्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय केवटनपुरवा में तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार, प्राथमिक विद्यालय भरथा बेलभरिया में तैनात मोहम्मद हाफिज, अनीता देवी व अमित कुमार तथा पतिझिया में तैनात इंदू कुमारी, शिवलाल यादव व गुंजन त्यागी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

इस बारे में बीएसए शाहीन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कई अन्य अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें