फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंगलपुर पचदेवरी गांव में आग से 11 घर जले

विज्ञापन
विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना मोड स्थित घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना मोड स्थित घर में लगी आग से जला सामान।
विज्ञापन
खैरीघाट/विशेश्वरगंज। खैरीघाट के मंगलपुर पचदेवरी गांव में बृहस्पतिवार शाम अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से फूस के 11 घर जल गए। अग्निकांड में आठ लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। आग बुझाने के प्रयास में दो ग्रामीण हल्के रूप से झुलस गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी असलम के घर में शाम करीब चार बजे अचानक छप्पर धधक उठा। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। कुछ ही देर में आग ने अकरम, कृपाराम, दिनेश, राजू, सीताराम, बिंदवा, शाहरुल, इकबाल, सायरा और हनीफ के घरों को चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड के बाद 11 घरों के करीब 60 लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। आग बुझाने और गृहस्थी बचाने के प्रयास में अकरम और असलम के हाथ झुलस गए। दोनों का उपचार कराया गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन


उधर, विशेश्वरगंज के पुरैना मोड़ निवासी सीता देवी शुक्ला के घर में भी बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा डबल बेड, मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। पीड़िता ने लगभग दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें