फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में 11 मवेशी जिंदा जले

Wed, 15 Mar 2017 10:00 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपहिया हुलास पहलवानपुरवा गांव में बुधवार सुबह आग लग गई। इसमें तीन मकान जल कर राख हो गए। 11 मवेशी भी जिंदा जल गए। महसी तहसील अंतर्गत सिपाहिया हुलास पहलवानपुरवा निवासी भोलानाथ के मकान में बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पहले तो आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर सभी ने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी शेषनारायन और जगतराम के मकान को भी आगोश में ले लिया। तीन मकान धू-धू कर जल गए।

शेष नारायन के घर में बंधी छह बकरियां व जगतराम की पांच बकरियां भी जिंदा जल गईं। इसके अलावा तीनोें मकानों में महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि आग की भेंट चढ़ गया। चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। किसी तरह गांव के लोगों ने आग की लपटों को फैलने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें