फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के लिए 102 ने भरे परचे

Mon, 28 Sep 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। विकासखंड तेजवापुर, महसी और शिवपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के लिए पूरे दिन नामांकन चला।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए 102 प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से पर्चे दाखिल किए हैं। इस दौरान कई प्रत्याशी जुलूस निकालकर नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिससे बौद्ध परिपथ पर रह-रह कर जाम लगता रहा।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के पहले चरण की प्रक्रिया नामांकन के साथ ही सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी के न्यायालय पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करना शुरू किया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वार्ड संख्या 21 से 34 तक के लिए 102 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें 36 महिलाएं शामिल रहीं।

अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सबसे कम नामांकन वार्ड संख्या 22 और 23 में हुए। यहां पर सिर्फ दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि वार्ड 32 में सर्वाधिक 15 प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरा है।

उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर गहमागहमी रही। महसी के निर्वाचन अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि नौ काउंटर बनाए गए थे। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य के 113 सीटों के लिए 187 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।

तेजवापुर में आरओ प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 266 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। वहीं, शिवपुर में 317 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें